अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर दिखाया भारतीय महिला में विश्वास, शामिल किया टीम में

Follow Us
Share on

डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव में मात देकर जो बाइडेन (Joe Biden) अमेरिका के नए राष्ट्रपति बने हैं। जो बाइडेन (Joe Biden) जनवरी में अधिकारिक रूप से अमेरिका के राष्ट्रपति हो जाएंगे। जो बाइडेन (Joe Biden) की पत्नी जिल बाइडेन (Jill Biden) ने शुक्रवार को एक भारतीय महिला माला अडिगा (Mala Adiga) को नीति निदेशक के पद पर चयनित किया है। माला अडिगा (Mala Adiga) का राष्ट्रपति भवन वाइट हाउस से पुराना रिश्ता रहा है वह वरिष्ठ कर्मचारियों में उप सहायक सचिव के रूप में कार्य कर रही है।

New WAP

जो बाइडेन (Joe Biden) की पत्नी जिल बाइडेन (Jill Biden) एक पीएचडी होल्डर है और कॉलेज में इंग्लिश की प्रोफेसर भी है उनके सहायक के रूप में माला अडिगा (Mala Adiga) की नियुक्ति बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिल बाइडेन (Jill Biden) अपने पति जो बाइडेन (Joe Biden) के साथ कई मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वह जो बाइडेन के साथ नीतिगत मुद्दों को लेकर सक्रिय भी रहती हैं।

चुनाव में सहयोग का ईनाम है ये

आप सभी को बता दें माला अडिगा (Mala Adiga) ने जो बाइडेन (Joe Biden) और कमला हैरिस (Kamala Harris) के साथ चुनाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है उन्होंने जिल बाइडेन (Jill Biden) को समय-समय पर महत्वपूर्ण सलाह दी है जिस से प्रभावित होकर उनका चयन किया गया है। आप सभी जानते ही हैं कमला हैरिस (Kamala Harris) जो कि स्वयं एक भारतीय महिला हैं वह अमेरिका के उपराष्ट्रपति का पद संभालेगी। ऐसे में जिल बाइडेन (Jill Biden) की वरिष्ठ सलाहकार के रूप में एक और भारतीय महिला की नियुक्ति भारत के लिए अच्छे संकेत देती है।

माला अडिगा (Mala Adiga) जो बाइडेन (Joe Biden) की संस्था में उच्च शिक्षा और सैन्य परिवारों की निदेशक के रूप में पहले भी काम कर चुकी हैं। माला अडिगा (Mala Adiga) ने वकालत भी की है और वह पेशे से वकील भी है। माला अडिगा (Mala Adiga) 2008 में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ भी कार्य कर चुकी हैं उन्होंने शिकागो लॉ फर्म के लिए कार्य किया था। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के समय माला अडिगा (Mala Adiga) एसोसिएट अटॉर्नी जनरल के रूप में कार्य कर चुकी हैं।

New WAP


Share on