अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को करीब 4 महीने हो गए हैं न्याय की गुहार लगाते हुए। लेकिन सुशांत मामले में न्याय दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है। हम सभी पिछले 4 महीनों से सुशांत को लेकर कई बातें सुनते आ रहे हैं जो अभी तक खत्म नहीं हो रही है। कभी सुशांत को लेकर कोई नया विवाद सामने आता है तो सड़कों पर सुशांत के फैंस इंसाफ की गुहार लगाते हुए नजर आते हैं।
सुशांत के साथ क्या हुआ किसने किया कैसे हुआ यह उलझन आज तक बनी हुई है। सुशांत के मामले में कई सारी जांच एजेंसियां अपना अपना कार्य कर रही हैं लेकिन कुछ समय पहले सीबीआई के बयान से सुशांत के फैंस को बहुत राहत मिली जिसमें सीबीआई ने कहा था कि उनकी जांच अभी खत्म नहीं हुई है।
साधु संतों किया जाप शुरू
इन्हीं सब बातों के बीच सुशांत सिंह राजपूत की एक फोटो इंटरनेट पर बहुत तेजी से फैल रही है। वास्तव में नीचे दिखाए गए फोटो में एक तपस्वी साधु जिन्हें हम नागा साधु के नाम से भी जानते हैं वह सुशांत की आत्मा को शांति मिले इसके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। आपको हम बता दें यह वही नागा साधु हैं जिनकी मुलाकात सुशांत से केदारनाथ फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी।
इंटरनेट की दुनिया में सोशल मीडिया का अपना अलग ही प्रभाव है इन दिनों सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस के बीच यह नागा साधु चर्चा का विषय है सभी लोग नागा साधु के बारे में चर्चा कर रहे हैं और अपने साथियों को साधु के बारे में बता रहे हैं। हमें यह बार-बार बताने की आवश्यकता नहीं है कि 16 जून की रात मुंबई स्थित सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में क्या हुआ था यह आप सभी लोग जानते हैं।
मुंबई पुलिस द्वारा सुशांत सिंह के मामले को दबाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन सुशांत के फैंस की आवाज को मुंबई पुलिस और मुंबई सरकार दबा नहीं पाई जिसके बाद इस मामले में कई लोगों पर शिकंजा कसा गया पूछताछ की गई। यहां तक की सुशांत के मामले ने दो बॉलीवुड तक को हिला कर रख दिया और जनता के सामने बॉलीवुड का असली चेहरा दिखाया।