शिकंजे में फिर फंसेंगी रिया चक्रवर्ती, एकता कपूर की जन्मदिन की तस्वीरों में छुपा हुआ है सच

Follow Us
Share on

देश की तीन बड़ी एजेंसी (सीबीआई, ईडी और एनसीबी) बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरी (एनसीबी) ने अपनी जांच-पड़ताल में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया था और लगभग एक महीने बाद अब रिया को रिहाई मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज सुबह ही रिया चक्रवर्ती को इस मामले में जमानत दे दी है और कुछ देर पहले ही वो अपने घर के लिए रवाना भी हुई हैं। रिया चक्रवर्ती की रिहाई की खबर ने सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे करोड़ों फैंस की उम्मीद पर पानी फेर दिया है।

New WAP

इस बीच विभोर आनंद नाम के एक वकील ने दावा किया है सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को न्याय तो मिलकर ही रहेगा। इस वकील ने दावा किया है कि बीते 7 जून को सुशांत और दिशा सालियान एकता कपूर की पार्टी में गए थे।

विभोर आनंद ने ट्वीट किया है, ‘एकता कपूर…तो 7 जून को जुहू में होने वाली आपकी पार्टी में सुशांत सिंह राजपूत दिशा सालियान के साथ छोटी बच्ची को बचाने आया था। अब सीबीआई की कस्टडी में रिया चक्रवर्ती का आना तय है और उसे सारी सच्चाई बतानी होगी। सुशांत के फैंस आप लोग रिलेक्स करें। न्याय जरुर मिलेगा।’ इस ट्वीट को पढ़ने के बाद सुशांत सिंह राजपूत के फैंस को थोड़ी राहत जरुर मिली है। साथ ही ये सवाल भी सामने आ रहा है कि एकता कपूर ने इस साल अपने जन्मदिन की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर क्यों नहीं किया था?

https://twitter.com/OfficeofVa/status/1313807733162864641

नहीं टूटी है सुशांत की बहन की उम्मीद

एम्स ने सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी भी तरह की गड़बड़ी ना होने की बात कही है। इस मुश्किल घड़ी में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति टूटी नहीं है। श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी नई पोस्ट में लिखा है कि समय भले ही टफ हो लेकिन हिम्मत नहीं हारना है।

New WAP


Share on