रिया चक्रवर्ती के पड़ोसी का खुलासा, एक रात पहले ही रिया को छोड़ने आए थे सुशांत

Follow Us
Share on

बीजेपी मुंबई के सेक्रेटरी एडवोकेट विवेकानंद गुप्ता ने हाल में ही यह दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत अपनी मृ-त्यु से एक रात पहले गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से मिले थे। उनके इस दावे ने सभी को चौंका दिया था। एडवोकेट विवेकानंद गुप्ता के इस दावे ने रिया चक्रवर्ती के बयान को खुली चुनौती दी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो सुशांत सिंह राजपूत के घर से 8 जून की रात को ही आ गई थीं। एडवोकेट गुप्ता ने बताया था कि उनके पास एक ऐसा चश्मदीद गवाह है, जिसने 13 जून की रात को सुशांत को रिया के घर के बाहर देखा था।

New WAP

रिया चक्रवर्ती के एक पड़ोसी ने पक्की मुहर लगाई

एडवोकेट विवेकानंद गुप्ता के इस दावे पर रिया चक्रवर्ती के एक पड़ोसी ने पक्की मुहर लगाई है और बताया है कि अदाकारा ने 13 जून की रात सुशांत से मुलाकात की थी। रिपब्लिक चैनल की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रिया के एक पड़ोसी ने दावा किया है कि उसने 13 जून की रात को सुशांत को रिया के घर के बाहर देखा था। सुशांत अपनी कार से आए थे और उनके साथ कोई ड्राइवर नहीं था। रिया के पड़ोसी ने बताया है कि सुशांत ने अदाकारा को 6-6:30 बजे के आसपास ड्रॉप किया था।

इस शख्स ने चैनल से बात करते हुए कहा है कि, ‘ओह.. उनकी मृ-त्यु हो गई ? मैंने उन्हें 13 जून की शाम को रिया को ड्रॉप करते देखा था। मुझे नहीं पता था कि वो ऐसा कुछ कर सकते हैं। मैं रिया का पड़ोसी हूं।’

रिया चक्रवर्ती पर कसा गया है शिकंजा

बॉलीवुड कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मृ-त्यु के बाद से ही एनसीबी, सीबीआई और ईडी जैसी जांच एजेंसियां रिया चक्रवर्ती पर शिकंजा कस रही हैं। इस समय रिया चक्रवर्ती जेल की हवा खा रही हैं। आज ही (6 अक्टूबर) सेशन कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है।

New WAP


Share on