रिया चक्रवर्ती की जुबान खुलते ही मुंबई छोड़ भागने लगे सितारें, NCB कस रही शिकंजा

Follow Us
Share on

रिया चक्रवर्ती के जेल जाने से ही बॉलीवुड सितारों के गले पर अब खतरे की तल”वार लटक गई है। बीते कुछ समय में रिया चक्रवर्ती ने 25 ऐसे बॉलीवुड सितारों के नाम का खुलासा कर दिया है जो कि ड्र”ग्स लेते हैं। इन सितारों के नाम का खुलासा होने के बाद पूरे बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है। वहीं एनसीबी इन सभी सितारों पर अपना शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि सलमान खान के परिवार के कुछ लोग आज सुबह मुंबई से रवाना हो गए हैं।

New WAP

https://twitter.com/KRKBoxOffice/status/1304654626294321152
source twitter

सामने आई तस्वीरों में अर्पिता खान अपने बच्चों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई हैं। अर्पिता खान के अलावा सोहेल खान और उनकी मां सलमा को भी एयरपोर्ट के भीतर जाते हुए देखा गया है। इस तरह से सलमान खान के परिवार को जाते देखकर फैंस के दिलों में तरह तरह के सवाल उठने लग गए हैं। फैंस का मानना है कि रिया चक्रवर्ती का सलमान खान के परिवार से अच्छे ताल्लुख है।

वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती और अर्पिता खान की पुरानी तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगी हैं। इस वायरल तस्वीर में रिया चक्रवर्ती अर्पिता खान के साथ पोज देती नजर आ रही है। कुछ समय पहले केआरके ने रिया चक्रवर्ती और अर्पिता खान की तस्वीर शेयर करके नए विवाद को जन्म दे दिया है।

source twitter

रिया चक्रवर्ती और अर्पिता खान की इस तस्वीर को देखकर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का गुस्सा भड़क गया है। फैंस सोशल मीडिया पर सलमान खान के परिवार पर तरह तरह के आरोप लगा रहे हैं। वहीं कुछ लोग सवाल पूछ रहे हैं कि अचानक ऐसा क्या हो गया है जो सलमान खान के परिवार के लोगों को मुंबई छोड़नी पड़ रही है। कोरोना वायरस आउटब्रेक के समय में इस तरह बाहर जाना बहुत अजीब है। फैंस का मानना है कि सलमान खान के परिवार को भी एनसीबी का डर सता रहा है।

New WAP

देखें लोगों के कमेंट्स

https://twitter.com/tanna_tasha/status/1304704067948535809
source twitter
source twitter
source twitter
source twitter
source twitter
https://twitter.com/Mungphali1/status/1304638990922862592
source twitter
https://twitter.com/Vama_Kaali/status/1304646061214982150
source twitter
source twitter

गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती ने ड्र”ग्स मामले में बड़ा खुलासा करते हुए सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और मुकेश छाबड़ा जैसे सितारों के नाम से पर्दा हटा दिया है। वहीं खबरें तो यह भी आ रही हैं कि अब एनसीबी करण जौहर से भी इस मामले में पूछताछ करने वाली है। ऐसे में अभी और भी कई बॉलीवुड सितारों के नाम से पर्दा हटने वाला है।


Share on