जनता का सुझाव अनिल कपूर को मिले महाराष्ट्र मुख्यमंत्री पद, अनिल कपूर ने दिया मजेदार जवाब

Follow Us
Share on

विजय गुप्ता नामक एक ट्विटर यूजर लिखता है,” महाराष्ट्र में जब तक कोई रास्ता नहीं निकलता तब तक अनिल कपूर को मुख्यमंत्री बना कर देख लेते हैं पर्दे पर उनका एक दिन का कार्यकाल पूरे देश ने देखा है और सराहा है, देवेंद्र फडणवीस और आदित्य ठाकरे क्या सोच रहे हैैं।”

New WAP

यूजर का यह सुझाव इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि विजय ने यह सलाह अनिल कपूर की बहु चर्चित फिल्म “नायक” के तर्क में दी थी। 2001 में आई “नायक द रियल” हीरो फिल्म में अनिल कपूर एक दिन के लिए सीएम बने थे।फिल्म में ऑफर वो अमरीश पुरी से लेते हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। और लोगों ने इसकी कहानी और सोच को भी बहुत सराहा था। बस यही वजह है कि विजय गुप्ता नामक यूजर ने भी अनिल कपूर को महाराष्ट्र का सीएम बनाने का सुझाव दे डाला।

महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी को हथियाने को लेकर खींचातानी चल रही है। दोनों पार्टियां यही चाहती है कि उनका कोई बंदा सीएम की राजगद्दी संभाले। ऐसे में राजनीतिक दुनिया में हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि आखिर महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा?

इस बीच हमारे सोशल मीडिया के खिलाड़ियों ने इस चीज को लेकर भी मस्ती मजाक शुरू कर दिया। इस बीच एक यूजर ने बड़ा ही मजेदार सुझाव दिया उन्होंने कहा, “कि हमें बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर को महाराष्ट्र का सीएम बनाना चाहिए।”
वैसे ट्विटर पर लोगों को यह सलाह पसंद भी आ रही है। किसी ने कहा कि यार यह इतना बुरा भी नहीं है, अनिल सच में अच्छा कार्य करेंगे। फिर उसने बोला कि यह तो ठीक है लेकिन आप से गुजारिश है कि “नायक-2” बनाई जाए। इसी तरह के और भी कई रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। इस बीच यह बात घूम फिर कर हमारे गबरु जवान अनिल कपूर के पास भी जा पहुंचीं। अनिल मैं इस सलाह को को पढ़ने के बाद ही मजेदार जवाब भी दिया। इस ट्वीट का रिप्लाई भी देते हुए अनिल ने लिखा “मैं नायक ही ठीक हूं।”

New WAP

वैसे आपको क्या लगता है, अनिल कपूर को सच में महाराष्ट्र का सीएम बन जाना चाहिए या फिर वह अपने अभिनय क्षेत्र में ही अच्छे हैं। कुछ लोगों ने अनिल कपूर की बात से सहमति जताई और कहा कि आप राजनीति में ना घुसे तो ही अच्छा है। यह जगह गंदी और भ्रष्टाचार से भरी हुई है। खैर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनिल कपूर एक दिन के लिए सीएम बने थे। तो वह उस दिन में ही राज्य के अंदर कई सारे अच्छे बदलाव करते नजर आए थे। एस शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बहुत सुर्खियां बटोरी थीं। तब से लोगों का यही कहना है कि काश रियल लाइफ में भी ऐसा कुछ हो जाता तो कितना मजा आता।


Share on