देशद्रोह के आरोपी कफील खान से मिली कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा

Follow Us
Share on

देशद्रोह के आरोप में सजा काट चुके कफील खान ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। कफील अपनी पत्नी समेत प्रियंका गांधी से मिलकर आए हैं। कफील खान कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे हैं. नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन करने और भड़काऊ बयान देने के आरोप में कफील खान पर NSA लगाया गया था, लेकिन अदालत के आदेश के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया.

New WAP

डॉक्टर कफील खान की जेल से रिहाई के बाद कांग्रेस महासचिव ने कफील खान और उनके परिजनों से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल लिया था और हर संभव मदद का वादा किया था. अब दिल्ली में डॉक्टर कफील खान अपने परिवार के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिले हैं। गौरतलब है कि CAA प्रदर्शनों के दौरान कफील खान ने भड़काऊ भाषण देते हुए कहा था कि CAA के जरिए सरकार मुसलमानों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाना चाहती है।

कफील ने मौजदू जनता को भड़काते हुए ये भी कहा था कि उनका संविधान में भरोसा नहीं रह गया है और मुसलमानों को अपने अस्तित्व की लड़ाई के लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि चीनी, नक्सली, आतंकवादी, अलगाववादी, देशद्रोही ये सभी के सभी कांग्रेस नेताओं से ही क्यों मिलते हैं? आखिर कांग्रेस की ऐसी भी क्या मजबूरी रहती है कि उसे देशद्रोह की सजा काट चुके इन कफील खानों से मिलना पड़ता है।


Share on