राजनाथ सिंह के दौरे से बौखलाया चीन कहा, अरुणाचल प्रदेश नहीं है भारत का हिस्सा

Follow Us
Share on

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अरुणाचल प्रदेश के दौरे को लेकर चीन अपनी हेकड़ी दिखा रहा है। चीन में राजनाथ सिंह के अरुणाचल प्रदेश दौरे पर आपत्ति जाहिर की, और कहा कि उसने तथाकथित भारत के पूर्वोत्तर प्रदेश को मान्यता नहीं दी है चीन दावा करता है कि अरुणाचल प्रदेश उसके दक्षिणी तिब्बत प्रदेश का हिस्सा है। सिंह “मैत्री दिवस” समारोह में हिस्सा लेने तवांग गए थे। “मैत्री दिवस”समारोह पड़ोसी देश चीन के साथ सैन्य-असैन्य मित्रता बढ़ाने के लिए है। इस यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंगशुआंग ने कहा कि चीन सरकार ने कभी भी इस तथाकथित राज्य अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं दी। हम भारतीय पक्ष में अनुरोध करते हैं कि वह चीन के हितों और चिंताओं का सम्मान करें और ऐसी कोई भी कार्य करने से बचें जो सीमा विवाद को जटिल बनाएं। उन्होंने कहा कि हम उस क्षेत्र में भारतीय अधिकारियों या नेताओं की गतिविधियों का पुरजोर विरोध करते हैं। उस सीमावर्ती क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए कदम उठाए।

New WAP

चीन की चिंताओं का ख्याल करें भारत
चीनअपने विस्तारवादी नीति के तहत अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताता है और यहां भारत की मौजूदगी का विरोध करता है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “हम भारतीय पक्ष से अपील करते हैं कि वह चीनी हितों और चिंताओं का ख्याल रखें, और कोई भी ऐसा कदम उठाने से परहेज करें जिससे बॉर्डर पर चीजें जटिल हो जाए। भारत वहां शांति स्थापित करने के लिए वास्तविक रूप से कुछ कदम उठाए।

चीन और भारत के बीच 3488
किलोमीटर की लंबी सीमा रेखा है। भारत ने हमेशा से कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है। भारत के नेता वहां का दौरा वैसे ही करते हैं, जैसे किसी देश के किसी और भाग का।भारत के नेताओं,सेना और अफसरों की मौजूदगी का चीन हमेशा से विरोध करता आया है। भारत सरकार दक्षिण पूर्व एशिया से व्यापार के लिए अरुणाचल प्रदेश को एक अहम केंद्र के रूप में विकसित कर रही है।इसके लिए सरकार नार्थ ईस्ट इंडस्ट्रियल कॉरीडोर विकसित कर रही है। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस न्यू इंडिया का सपना देखा है। उसका रास्ता न्यू नाॅर्थ ईस्ट की ओर से होकर जाता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा कि,

New WAP

“यहां रहने वाले लोग रणनीतिक लिहाज से देश के लिए बेहद अहम है। सिंह ने कहा का ये लोग महज भारत के नागरिक नहीं है, बल्कि भारत की रणनीतिक संपत्ति है।”


Share on